सभी students जो साइंस subject से आते हैं जो अपना 12th class physics ,chemistry ,biology / Biotechnology NCERT pattern से पढ़ते हैं उनके लिए 12th के बाद एक अच्छा कोर्स चुनना बहुत ही difficult हो जाता है क्योंकि मेडिकल फील्ड के लिए बहुत सारे कोर्स हैं उन कोर्स में सही करियर option कौन सा है जिसमें करियर को बनाया जा सके इन सब को लेकर स्टूडेंट बहुत कंफ्यूज रहते हैं इसलिए आज हम बात करेंगे एक ऐसे एग्जाम के बारे में जिस एग्जाम को क्वालीफाई करने के बाद आप मेडिकल फील्ड के कुछ ऐसे कोर्स हैं जिनको आप एग्जाम देने के बाद एलिजिबल हो जाते हैं गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए और प्राइवेट कॉलेज में भी एडमिशन लेने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं

लेकिन यह आपके category और आपके score पर निर्भर करता है कि आपको प्राइवेट college मिलेगा या गवर्नमेंट मैं बात कर रहा हूं NEET एग्जाम की जो इंडिया की मेडिकल फील्ड में एडमिशन लेने के लिए एक ऐसा एग्जाम है जिसको क्वालीफाई करने के बाद आप मेडिकल फील्ड का TOP level के अच्छे कोर्स कर सकते हैं उन कोर्स में से MBBS कोर्स में भी एडमिशन मिलता है
जिसके लिए ज्यादातर student NEET exam की preparation करते है ताकि वे डॉक्टर बन सके यदि आप भी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो इस पोस्ट में आपको NEET परीक्षा की तैयारी और इससे जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी आपको नीट एग्जाम की प्रिपरेशन करने का पूरा तरीका बताऊंगा की नीट एग्जाम क्या होता है और आप इसकी तैयारी कैसे कर सकते हैं और डॉक्टर बनने के लिए आपके लिए कौन सा ऑप्शन सही है और आपका भविष्य उज्वल कैसे हो सकता है
NEET EXAM क्या हैं ?
NEET का full form ( National eligibility cum entrance test ) होता हैं यह एग्जाम एक राष्ट्रीय ( national ) level का एंट्रेंस एग्जाम है इस एग्जाम को NTA द्वारा आयोजित कराया जाता है NTA का full form ( National testing agency ) होता हैं इस एग्जाम को करने का सिर्फ एक ही मकसद है कि स्टूडेंट डॉक्टर बन सके और मेडिकल फील्ड में स्टूडेंट अपना भविष्य बना सके और मेडिकल फील्ड को आगे बढ़ा सके इस एग्जाम का मार्क्स 720 होता है
Exam Pattern – Subject Wise Marks Distribution ?
Exam में कौन सा सब्जेक्ट कितने नंबर का होता है नीचे दिए गए चार्ट में बताया गया है आपको नीत एक्जाम प्रिपरेशन के लिए 11th और 12th दोनों क्लास के physics, chemistry, biology इन तीनों सब्जेक्ट के पढ़ाई करने पड़ते हैं और तीनों सब्जेक्ट के मार्क्स अलग-अलग होते हैं और तीनों सब्जेक्ट के मार्क्स को मिलाकर 720 मार्क्स का NEET Exam होता है
| Subject (विषय) | Questions (प्रश्न) | Total Marks (अंक) |
|---|---|---|
| Physics (भौतिक विज्ञान) | 45 | 180 |
| Chemistry (रसायन विज्ञान) | 45 | 180 |
| Biology – Botany (वनस्पति विज्ञान) | 45 | 180 |
| Biology – Zoology (प्राणी विज्ञान) | 45 | 180 |
| Total (कुल) | 180 | 720 |
NEET UG एग्जाम में वर्तमान पैटर्न के अनुसार कुल 200 प्रश्न होते हैं जिसमें से 180 क्वेश्चन करने होते हैं हर सब्जेक्ट के section A में 35 क्वेश्चन होते हैं जिसमें से सभी 35 प्रश्न हल करना अनिवार्य (Compulsory) होता है और Section B में 15 प्रश्न होते हैं, जिनमें से 10 करने होते हैं टोटल 200 प्रश्न में से स्टूडेंट को 180 क्वेश्चन सॉल्व करने पड़ते हैं एग्जाम मैं दिया जाने वाला टाइम कुल 3 घंटा 20 मिनट टोटल मिनट ( 200 मिनट ) होता है
| उत्तर का प्रकार | मिलने वाले अंक |
| सही उत्तर | +4 अंक |
| गलत उत्तर | -1 अंक |
| प्रश्न छोड़ने पर | 0 अंक |
NEET के लिए 12वीं में कितने प्रतिशत अंक होने चाहिए ?
इस exam को करने का मकसद यह है कि आप एक UG (under graduate ) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं इस एग्जाम का प्रिपरेशन वही स्टूडेंट कर सकता है जो की 12th क्लास physics chemistry biology subject से complete किया हो minimum 40% to 50% से पास हो और यह आपके category के ऊपर डिपेंड करता है के कितने पर्सेंट होने चाहिए मैं नीचे कैटिगरी वाइज परसेंट का चार्ट दिया है आप उसमें देख सकते हैं अपने कैटिगरी के हिसाब से की कितना % होना चाहिए 12th class में
| Category | 12th में PCB का minimum % |
|---|---|
| General (UR) | 50% |
| General-EWS | 50% |
| OBC-NCL | 40% |
| SC | 40% |
| ST | 40% |
| General-PwBD | 45% |
| EWS-PwBD | 45% |
| OBC/SC/ST-PwBD | 40% |
NEET Qualifying Cut Off क्या है ?
NEET Qualifying Cut Off वह minimum cut off है, जिसे प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार परीक्षा में क्वालिफाई माना जाता है और काउंसलिंग के लिए पात्र हो सकता है। यह एग्जाम कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले कराया जाता है इस एग्जाम को क्वालीफाई करने के बाद counselling होती है काउंसलिंग मुख्य रूप से तीन या चार चरणों ( Round 1, Round 2, Mop-up Round और Stray Vacancy Round ) में आयोजित की जाती है। प्रथम चरण की काउंसलिंग में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सीटें आवंटित की जाती हैं
Exam पास करने के बाद कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग (Counseling) करनी पड़ती है ये दो स्तरों पर होता है
1 ऑल इंडिया कोटा (AIQ – 15% सीटें): इसकी काउंसलिंग MCC (Medical Counselling Committee) कराती है, जिसमें देश के किसी भी राज्य के सरकारी कॉलेजों की 15% सीटों पर एडमिशन मिलता है।
2 स्टेट कोटा (85% सीटें): इसकी काउंसलिंग संबंधित राज्य का मेडिकल बोर्ड कराता है, जिसमें उसी राज्य के मूल निवासी छात्रों को प्राथमिकता मिलती है।
| Category (श्रेणी) | Qualifying Percentile | Cut Off Marks |
|---|---|---|
| General (UR) / EWS | 50th | 715–213 |
| OBC-NCL | 40th | 212–177 |
| SC | 40th | 212–177 |
| ST | 40th | 212–177 |
| General / EWS-PwBD | 45th | 212–194 |
| OBC-NCL-PwBD | 40th | 193–177 |
| SC-PwBD | 40th | 193–177 |
| ST-PwBD | 40th | 191–178 |
नोट: NEET Qualifying Cut Off और सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS एडमिशन की Cut Off अलग-अलग होती हैं सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक अंक कॉलेज, राज्य, कैटेगरी, रैंक और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं यह NEET UG 2026 के आँकड़ों पर आधारित है। NEET 2027 की कटऑफ परिणाम जारी होने के बाद ही पता चलेगी।
Exam पास करने के बाद कौन कौन सा UG ( Under graduate ) कोर्स कर सकते है ?
NEET (UG) परीक्षा पास करने के बाद आप मेडिकल और हेल्थकेयर फील्ड के कई बेहतरीन अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। मुख्य कोर्स इस प्रकार हैं:
- MBBS (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery) – आधुनिक चिकित्सा (डॉक्टर)
- BDS (Bachelor of Dental Surgery) – दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट)
- BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) – आयुर्वेद डॉक्टर
- BHMS (Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery) – होम्योपैथी डॉक्टर
- BUMS (Bachelor of Unani Medicine and Surgery) – यूनानी डॉक्टर
- BSMS (Bachelor of Siddha Medicine and Surgery) – सिद्ध चिकित्सा कोर्स
- BVSc & AH (Bachelor of Veterinary Science & Animal Husbandry) – पशुचिकित्सा (वेटनरी डॉक्टर) – इसके लिए भी कुछ सीटों पर NEET स्कोर मान्य होता है।
- इसके अलावा कुछ कॉलेज B.Sc. Nursing और Paramedical Courses में भी NEET स्कोर के आधार पर एडमिशन देते हैं।
NEET का फॉर्म भरते समय मुख्य रूप से ये डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स लगते हैं ?
- 10वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि के लिए)
- 12वीं की मार्कशीट / रोल नंबर
- आधार कार्ड या अन्य कोई सरकारी पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (नाम और तारीख के साथ)
- पोस्टकार्ड साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
- बाएं और दाएं हाथ के अंगूठे का निशान
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर SC, ST, OBC-NCL या EWS से हैं)
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (OTP के लिए)
च्वाइस फिलिंग और सीट आवंटन (Choice Filling & Seat Allotment) ?
- काउंसलिंग के दौरान आपको अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्सेज (जैसे MBBS, BDS, BAMS आदि) की लिस्ट ऑनलाइन चुननी (Choice Filling) होती है।
- आपके रैंक और मार्क्स के आधार पर काउंसलिंग बोर्ड आपको कॉलेज आवंटित (Seat Allotment) करता है।
कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन (Document Verification & Admission) ?
- यदि आपको काउंसलिंग में कोई कॉलेज मिल जाता है, तो आपको तय समय के भीतर उस कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करना होता है।
- वहाँ आपके सभी ओरिजिनल दस्तावेज (Documents Verification) और फीस जमा होती है।
- फीस जमा करने के बाद आपका उस कॉलेज में पक्का एडमिशन हो जाता है और आपकी मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो जाती है।
NEET की आधिकारिक वेबसाइट ?
NEET परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी, जैसे- ऑनलाइन आवेदन (Application Form), नोटिफिकेशन (Notification), सिलेबस (Syllabus), एडमिट कार्ड (Admit Card), उत्तर कुंजी (Answer Key) और परिणाम (Result) के लिए हमेशा केवल सरकार की प्रमाणित वेबसाइटों पर ही भरोसा करें। किसी भी फर्जी खबर या सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें।
| संस्था | आधिकारिक वेबसाइट |
|---|---|
| NEET NTA | https://neet.nta.nic.in/ |
| National Testing Agency | https://nta.nic.in/ |
| National Medical Commission | https://www.nmc.org.in/ |
| Medical Counselling Committee | https://mcc.nic.in/ |
FAQs
Q1. NEET का Full Form क्या है ?
NEET का Full Form National Eligibility cum Entrance Test है। यह मेडिकल अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
Q2. NEET परीक्षा कौन आयोजित करता है ?
NEET UG परीक्षा का आयोजन National Testing Agency (NTA) द्वारा किया जाता है।
Q3. NEET के लिए 12वीं में कितने प्रतिशत अंक होने चाहिए ?
General और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए Physics, Chemistry और Biology/Biotechnology में कुल 50% अंक, SC/ST/OBC-NCL के लिए 40% और General-PwBD के लिए 45% अंक की आवश्यकता होती है।
Q4. NEET देने के लिए न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए ?
NEET उम्मीदवार की आयु परीक्षा वाले वर्ष की 31 दिसंबर तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। वर्तमान नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
Q5. क्या 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी NEET दे सकते हैं ?
हाँ, 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी भी NEET के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, एडमिशन के समय निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
Q6. NEET परीक्षा कुल कितने अंकों की होती है ?
NEET UG 2026 की परीक्षा कुल 720 अंकों की थी, जिसमें Physics के 180, Chemistry के 180 और Biology के 360 अंक निर्धारित थे।
Q7. NEET में एक सही उत्तर पर कितने अंक मिलते हैं ?
NEET की मार्किंग स्कीम के अनुसार सही उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाता है। बिना उत्तर दिए प्रश्न छोड़ने पर कोई अंक नहीं मिलता।
Q8. क्या NEET परीक्षा हिंदी में दे सकते हैं ?
हाँ, NEET परीक्षा हिंदी सहित निर्धारित क्षेत्रीय भाषाओं में दी जा सकती है। आवेदन करते समय उपलब्ध भाषा विकल्पों में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।
Q9. NEET क्वालीफाई करने के बाद कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं ?
NEET UG के माध्यम से निर्धारित नियमों के अनुसार MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS और BSMS जैसे कोर्स में प्रवेश मिल सकता है।
Q10. क्या NEET क्वालीफाई करने के बाद सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है ?
नहीं, केवल NEET क्वालीफाई करने से सरकारी कॉलेज में एडमिशन की गारंटी नहीं होती। एडमिशन उम्मीदवार की रैंक, कैटेगरी, राज्य, सीट कोटा और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करता है।
Q11. NEET की काउंसलिंग कौन कराता है ?
अखिल भारतीय कोटा (AIQ) की निर्धारित सीटों के लिए Medical Counselling Committee (MCC) काउंसलिंग कराता है। राज्य कोटे की सीटों के लिए संबंधित राज्य का काउंसलिंग प्राधिकरण प्रक्रिया आयोजित करता है।
Q12. NEET की तैयारी कैसे करें ?
NEET की तैयारी के लिए कक्षा 11वीं और 12वीं की NCERT किताबों का अध्ययन करें। Physics, Chemistry और Biology के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें और समय-समय पर मॉक टेस्ट दें।
Q13. NEET का आवेदन फॉर्म कहाँ से भरें ?
NEET UG का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर उपलब्ध होने पर भरा जा सकता है।
Q14. क्या NEET के बिना MBBS में एडमिशन मिल सकता है ?
भारत में MBBS कोर्स में प्रवेश के लिए NEET UG क्वालीफाई करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को निर्धारित काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी करनी होती है।

Pingback: B.Pharmacy Course full Details in Hindi || 12वीं के बाद कैसे करें